वैश्य समाज में विवाह योग्य युवकों और युवतियों के विवाह संबंध सामाजिक संगठनों के लिए चुनौती बनी हुई है।
श्री वैश्य खंडेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर ने इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के अविवाहित युवक और युवतियों का देश भर में परिचय और संवाद सम्मेलन के आयोजन करवा रहा है।
22 जून को जयपुर के वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में संगठन 115 वां अविवाहित युवक और युवतियों का परिचय और संवाद सम्मेलन का आयोजन करने जा रहा है।
सम्मेलन संयोजक अशोक कट्टा ने शाइनिंग वैश्य और जैन समाज को बताया कि उनके संगठन की और से आयोजित किए जा रहे परिचय और संवाद सम्मेलन के जरिए अभी तक 500 से ज्यादा वैवाहिक जोड़ो का सफलतापूर्वक लक्ष्य पूरा कर लिया है।
अशोक कट्टा ने जानकारी दी कि उनका संगठन हर माह के तीसरे रविवार को खंडेलवाल समाज के अविवाहित युवक – युवतियों का बायोडेटा कैंप जयपुर के अलावा जयपुर से बाहर आयोजित करता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अविवाहित खंडेलवाल युवा युवतियों का बायोडेटा सम्मेलन आयोजित शुरू करने की शुरुआत हिचकिचाहट भरी थी। लेकिन अब महसूस हो रहा है कि यह समाज के लिए जरूरी कदम था।
अशोक कट्टा ने बताया कि आज सामाजिक सामूहिक वैवाहिक परिचय सम्मलेन हर घर की जरूरत है। यह इसलिए भी जरूरी हो गया क्योंकि अब स्थिति ऐसी हो गई है कि रिश्तेदार भी विवाह योग्य युवा युवतियों की जानकारियां शेयर नहीं करते है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।