खंडेलवाल समाज के अविवाहित युवा और युवतियों को जीवन साथी की तलाश करने में मददगार बना श्री खण्डेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर, जयपुर का 115वां परिचय एवं संवाद सम्मेलन का आयोजन जयपुर के वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित हुआ।
परिचय सम्मलेन के संयोजक अशोक कट्टा ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि इस सार्थक कार्यक्रम में 350 से अधिक समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अशोक कट्टा ने जानकारी दी कि परिचय और संवाद सम्मेलन का उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को बायोडाटा आदान-प्रदान, सीधा संवाद एवं वैवाहिक संभावनाओं के लिए सशक्त मंच प्रदान करना रहता है।
श्री वैश्य खंडेलवाल वैश्य जागृति संघ के महासचिव अनिल लोहिया कहा कि ऐसे परिचय शिविर समाज की सामूहिक एकता एवं वैवाहिक स्थायित्व को सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं। ये शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
अनिल लोहिया ने जानकारी दी कि समाजबंधुओं के उत्साहजनक सुझावों एवं सहभागिता को देखते हुए अगामी महीनों में एक वृहद स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जयपुर सहित अन्य शहरों के खण्डेलवाल वैश्य समाज के सदस्य भी आमंत्रित किए जाएंगे।
वैशाली नगर में आयोजित हुए 115 वे परिचय और संवाद सम्मेलन में मानसरोवर निवासी अमरनाथ खंडेलवाल, रजनी विहार निवासी ओमप्रकाश बैद, चित्रकूट निवासी महेश मोदी, रामबाबू रावत और ओमप्रकाश सामरिया, महेश नगर निवासी बृजमोहन घीया, सीकर रोड निवासी सुरेश झालानी, के 5 स्कीम निवासी राजेन्द्र बढेरा, श्याम नगर निवासी बालकिशन दुसाद और रुचिरा खंडेलवाल, आगरा रोड निवासी लोकेश खटोरिया सहित कई समाजसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में श्री वैश्य खंडेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर के अध्यक्ष अनिल बड़ाया ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार प्रकट किया।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।