स्वास्थ्य सेवा से बड़ा कोई सेवा कर्म नहीं होता। इसी मूल मंत्र के साथ सबलगढ़ अग्रवाल समाज विकास समिति ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा सहायता शिविर। स्वर्गीय रामचरण गर्ग की स्मृति में आयोजित हुए इस चिकित्सा सहायता शिविर में करीब 350 लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श लिया। शिविर के संयोजक मदन मोहन गर्ग ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि सबलगढ़ अग्रवाल समाज विकास समिति लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता के लिए पिछले आठ वर्षों से लगातार 400 शिविर का आयोजन कर चुका है। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों का स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है।
इस बार आयोजित हुए शिविर में डायबिटीज और थायराइड विशेषज्ञ डॉक्टर विजय गर्ग, एलर्जी और नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष शर्मा, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एम पी गुप्ता तथा महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरुणिमा गुप्ता ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 25 मानसिक रोगियों, 80 से अधिक एलर्जी और ई एंड टी मरीजों और 150 से अधिक सामान्य रोगियों को परामर्श दिया गया।
शिविर के संयोजक आशीष अग्रवाल ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया और गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को समिति द्वारा विशेष सुविधा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को निःशुल्क दवा और आधी कीमत पर जाँच उपलब्ध करवाई गई।
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव शर्मा ने बताया कि मानसिक बीमारियों से बचाव के लिए परिवार में आपसी संवाद, भावनाओं की खुलकर अभिव्यक्ति और एक दूसरे की बात को ध्यान पूर्वक सुनना जरूरी है। ऐसा कोई व्यक्ति जो बातचीत नहीं करता, उदास दिखता है, उसके सामान्य व्यवहार में यकायक बदलाव आता है तो समझ जाना चाहिए कि वो मानसिक तनाव से ग्रस्त हो गया है। ऐसे व्यक्ति की तुरंत काउंसलिंग जरूरी है।
डायबिटीशियन डॉक्टर विजय गर्ग ने कहा कि डायबिटीज मूलतः जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है जिसे नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव मुक्ति से नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर के अंत में सभी डॉक्टरों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।