विवाह संस्कार के आयोजन के लिए बढ़ते खर्चों के बीच सामूहिक विवाह सम्मेलन आजकल हर समाज की जरूरत बन गया है। सामूहिक विवाह सम्मेलन न केवल समाज में मितव्ययता को बढ़ाते है बल्कि समाज को एक जाजम पर लाने का जरिया बनते है। राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि संगठन परमार्थ सेवा समिति ने सातवां सामूहिक विवाह सम्मेलन कर 101 कन्याओं के विवाह कराने का अपना संकल्प पूरा किया। सातवें सम्मेलन में संस्था ने पांच जोड़ों का विवाह धूमधाम से सम्पन्न कराया।
विवाह के दौरान दूल्हों की शहर में सामूहिक बारात निकाली गई। विवाह स्थल पर बारात का स्वागत करने के बाद वर वधु ने एक दूसरे को वर मालाएं पहनाकर एक दूसरे का जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। समाजसेवी और भामाशाह सोम कुमार मित्तल मुख्य अतिथि थे। दिल्ली के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुनील शास्त्री, फिल्म निर्माता दिनेश मंगल, अग्रवाल समाज पूर्वी राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मन्नालाल मंगल, धौलपुर अग्रवाल जिला अध्यक्ष ऋषि कुमार मित्तल, पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष कमलेश गर्ग, एडवोकेट राधेश्याम गर्ग, समाजसेवी सुनील गर्ग, दिनेश गर्ग, जिला अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष सरोज मंगल सहित कई गणमान्य समाजसेवी सातवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में उपस्थित रहे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन के संयोजक प्रवीण मंगल ने बताया कि विवाह सम्मेलन में दुल्हा दुल्हन जिनमें भ्रुण हत्या नहीं करने, बच्चों को स्कूल भेजने, धूम्रपान और शराब से परहेज करने जैसे सात वचन लिए गए।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।