अग्रवाल समाज सेवा समिति की ओर से विशाल चिकित्सा सहायता एवं परामर्श शिविर का आयोजन श्री राम मंदिर एम एस रोड सबलगढ़ मध्य प्रदेश में 1 फरवरी को होने जा रहा है।अग्रवाल समाज सेवा समिति द्वारा हर महीने चिकित्सा सहायता एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाता है। मदन मोहन गर्ग ने शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स को जानकारी दी कि इस शिविर का समय सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक का रहेगा।
मदन मोहन गर्ग ने बताया कि सभी के लिए यह चिकित्सा शिविर नि:शुल्क रहता है। इस शिविर में मानसिक रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला विशेषज्ञ, मेडिसिन विभाग विशेषज्ञ आदि डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। विशाल चिकित्सा सहायता एवं परामर्श शिविर का आयोजन 7 – 8 साल से कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्य उद्देश्य समाज सेवा का है जो लोग परेशान रहते हैं उन्हें डॉक्टर उपलब्ध हो जाते हैं क्योंकि ये छोटी जगह है यहां पर हर प्रकार के डॉक्टर नहीं मिल पाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तक 400 कैंप का आयोजन कर लिया है। इस शिविर में शिविरार्थी को तीन दिन की दवाईयां फ्री और जांच में 50% की छूट मिलती है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।