स्वर्गीय सीताराम चोटिया की स्मृति में रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्र्स्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर ने 33वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया।
ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि रतनगढ़ के माहेश्वरी भवन के प्रांगण में हुए शिविर में 108 मरीजों की मोतियाबिंद जांच की। जिसमें से 53 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया जाएगा।
मानव सेवा के इस अनूठे अभियान का शुभारंभ भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे पानादेवी चोटिया, गजानन्द चोटिया, सरला चोटिया, मुरली किशोर सीमार, दीपाली चोटिया, आदित्य चोटिया, डॉक्टर शाम्भवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सरिता चांडक व एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने शिविर के सहयोगी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम, माहेश्वरी समाज के महेश जाजू, नरेश पेड़ीवाल, रामोतार चांडक, नंदकिशोर माटोलिया, महेंद्र पारीक राजलदेसर, एडवोकेट कमल सोनी, महावीर रामगढ़िया, श्यामसुंदर बंशीवाल, हरिशंकर मंगलहारा, मोहम्मद अनवर कुरेशी, एडवोकेट रामोतार ठठेरा, अंकित बनसिया, राजेन्द्र चांदगोठिया, एडवोकेट देवेन्द्र चोटिया, एडवोकेट टेकचंद कटारिया, अनूप जोशी, ओम सारस्वत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व मरीज उपस्थित थे। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम और माहेश्वरी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं की टीम का सेवा कार्य देखकर सभी ने सराहना की।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।