Skip to content
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स

शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स

cropped-images.jpeg
Primary Menu
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
शाइनिंग वैश्य & जैन टाइम्स TV
  • Home
  • Vaishya & Jain Times Window
  • धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु भीलवाड़ा नगर माहेश्वरी समाज ने पूरे वर्ष हवन कार्यक्रम चलाने का लिया संकल्प।

धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु भीलवाड़ा नगर माहेश्वरी समाज ने पूरे वर्ष हवन कार्यक्रम चलाने का लिया संकल्प।

Shining Vaishya & Jain Times June 11, 2025
WhatsApp Image 2025-06-11 at 4.45.38 PM

भीलवाड़ा नगर के क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला मंडल के सदस्यों ने प्रतिज्ञा ली है कि पूरे वर्ष पर्यंत उनके संगठन के सदस्य सुविधानुसार अपने-अपने घरों में अपने परिवार, समाज, राष्ट्र और सम्पूर्ण विश्व की सुख शांति और समृद्धि के लिए भगवान महेश को स्मरण करते हुए हवन यज्ञ का आयोजन करेंगे ।

अवसर था अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा के द्वारा स्वर्गीय श्री रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के आर्थिक सौजन्य से विभिन्न 14 संगठनों को कुंड वितरण का।

क्लब की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता जी सोडाणी की अध्यक्षता एवं क्लब के जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ चेतना जी श्री सुनील जी जागेटिया एवं क्लब के जिला धर्म प्रचार प्रसार सचिव श्रीमती सुमन जी बाहेती के मुख्य आतिथ्य में 10 जून मंगलवार सांय 5 बजे आनन्द धाम हवेली मन्दिर भीलवाड़ा में आयोजित सादे समारोह में 14 विभिन्न महिला संगठनों एवं संस्थाओं के पदाधिकारियों को उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया तथा हवन कुंड भेंट किये गये।

इस अवसर पर क्लब के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता जी सोडाणी एवं जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉ चेतना जी जागेटिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने बहुत छोटे स्तर पर यह कार्य प्रारम्भ किया है लेकिन उम्मीद है कि इस कार्य की महान उपयोगिता को देखते हुए हमारे समाज के सबसे बड़े और सर्वोच्च संगठन श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा इस निशुल्क हवन कुंड वितरण कार्य को पूरे देश में बहुत बड़े पैमाने पर करेगी।

आनन्द धाम हवेली मन्दिर मुख्य ट्रस्टी एवं क्लब की जिला धर्म प्रचार प्रसार सचिव श्रीमती सुमन जी बाहेती ने सभी महिला संगठनों को आनन्द धाम मंदिर में पूरे वर्ष चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

यह जानकारी देते हुए क्लब के भीलवाड़ा जिला सचिव श्रीमती डॉ राखी जी राठी ने बताया कि हवन कुंड वितरण कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिनमें शामिल थे नगर माहेश्वरी महिला मण्डल भीलवाड़ा, आर के आर सी व्यास क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, शास्त्री नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, आजाद नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, संजय कालोनी क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, विजय सिंह पथिक नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, बापू नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला संगठन, सुभाष नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला मंडल व माहेश्वरी महिला मंडल पुर एवं अन्य।

कार्यक्रम में क्लब के भीलवाड़ा जिला पदाधिकारी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए जो थे पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती कान्ता जी मेलाणा, जिला सचिव श्रीमती राखी जी राठी, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती नीलम जी दरगड़, जिला स्वास्थ्य सेवा सचिव श्रीमती सुनिता जी श्री मनीष जी पलोड़, जिला क्रीड़ा सचिव श्रीमती रेणु जी कोगटा, जिला संगठन सचिव श्रीमती सीमा जी बिड़ला, समाज सेवा सचिव श्री जगदीश जी मून्दड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री रामचन्द्र जी मून्दड़ा एवं अन्य।

कार्यक्रम के अन्त में सभी अतिथियों एवं महिला संगठनों का आभार जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती नीलम जी दरगड़ ने व्यक्त किया।

Author

  • Shining Vaishya & Jain Times
    Shining Vaishya & Jain Times

    शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।

About The Author

Shining Vaishya & Jain Times

शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।

See author's posts

Share Shining Veshya Times
Tags: Bhilwada DharmikKaryekram Maheshwari Mahila Mandal MaheshwariSamaj VaishyaSamaj

Post navigation

Previous: रवि गुप्ता का हुआ स्वर्गवास
Next: माली देवी अग्रवाल का हुआ निधन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.23.31 PM

अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति द्वारा 22 फरवरी को भरतपुर में 134 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।

Shining Vaishya & Jain Times February 10, 2026
WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.10.08 PM

संपूर्ण बनिया समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 7 मार्च को। आयोजक सदस्य विकास ने दावा किया कि सारे बायोडाटा होंगे वेरिफाइड।

Shining Vaishya & Jain Times February 9, 2026
WhatsApp Image 2026-02-05 at 10.48.29 AM

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के सानिध्य में 91 मरीजों की हुई मोतियाबिंद की जांच, 37 लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया चयन

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026

You may have missed

WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.23.31 PM

अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति द्वारा 22 फरवरी को भरतपुर में 134 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।

Shining Vaishya & Jain Times February 10, 2026
WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.10.08 PM

संपूर्ण बनिया समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 7 मार्च को। आयोजक सदस्य विकास ने दावा किया कि सारे बायोडाटा होंगे वेरिफाइड।

Shining Vaishya & Jain Times February 9, 2026
WhatsApp Image 2026-02-05 at 10.48.29 AM

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के सानिध्य में 91 मरीजों की हुई मोतियाबिंद की जांच, 37 लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया चयन

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026
WhatsApp Image 2026-02-04 at 2.00.37 PM

स्वर्गीय रामचरण लाल गर्ग की स्मृति में सबलगढ़ में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर।

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
Copyright © All rights reserved with Shining Times News Media (www.ShiningTimesNews.Com) (Talk at 9116119227/766555-1947) | MoreNews by AF themes.