महाभारत काल में प्रतापी राजा रहे सूर्यवंशी महाराज अग्रसेन जी जिन्होंने वैश्य धर्म अपनाकर मानव की सेवा का परोपकार किया की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है।
अग्रसेन जी के वंशज इन दिनों सेवा और इंटरप्रियोनिज्म का श्रद्धा और समर्पण के साथ देश के कोने कोने में अग्रसेन जी का उत्सव मना रहे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए कहा कि महाराज अग्रसेन जी का सम्पूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और एकता का प्रतीक है। सदभावना और आपसी भाईचारे का उनका संदेश देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अपने संदेश में कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन सदा जनसेवा और सद्कार्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सदैव अपनी प्रजा के हितों के बारे में सोचा और जनकल्याण के लिए कार्य किए। वे सामाजिक सेवा के लिए अपने समय में बहुत आगे थे। उन्होंने अपनी प्रजा को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए एक नई सोच के साथ काम किए।
राजाओं के राज में भी राजाओं के बाद आजादी के आंदोलन में और आजादी के आंदोलन के बाद लोकतंत्र में भी अग्रवाल समाज का इस देश में बहुत बड़ा योगदान है। एक रुपया और एक ईंट के संस्कार आज भी अग्रवाल समाज में है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट की और से अगसेन मेला और अग्रशिरोमणी सम्मान में शामिल हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पैतृक अग्रवाल समाज से अपील की कि जितनी अधिक से अधिक मैं सेवा कर सकूं अपने इस राज्य के लोगों की, उससे भी अधिक मुझे करने की क्षमता दो, ताकि दिन रात मैं लोगों के काम आ सकू, उनके दुखों को कम कर सकू।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।