संस्कार बगैर शिक्षा अधूरी है। इसी ध्येय वाक्य का जयपुर स्थित श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल अनुसरण करता है।
हाल ही में अग्रवाल पीजी कॉलेज परिसर में स्थित श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बाल मेला और प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में 115 बच्चों का योग योगेश्वर श्रीकृष्ण के चरित्र का संगीतमय भव्य मंचन मुख्य आकर्षण रहा।
संगीतमय मंचन में कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध और महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका का सउद्देश्य चित्रण किया गया।
स्कूल संचालकों ने जानकारी दी कि बच्चों ने इसे प्रस्तुति के लिए कई हफ्तों से कड़ा अभ्यास किया।
बच्चों की मनभावन प्रस्तुति और अभिनय कला ने समारोह में मौजूद सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इसी के साथ स्कूल प्रांगण में बाल प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें बच्चों ने अपने हाथों से बनाए साइंस प्रोजेक्ट और इनोवेटिव आइटम के साथ हस्तशिल्प, साज सज्जा और खाने, पीने के उत्पादों को प्रदर्शित किया।
प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने विपणन कौशल और श्रीकृष्ण नाटिका में अभिनय कला का सजीव प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित एडमिन ब्लॉक का समाजसेवी और उद्योगपति पीडी गोयल ने उद्घाटन किया।
आयोजन में श्री अग्रवाल शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और महासचिव नरेश सिंघल के साथ शहर के प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समिति अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज के भामाशाहों के सहयोग से करीब ढाई करोड़ की लागत से साल भर में एडमिन ब्लॉक तैयार किया गया है। जिसके तैयार होने से यहां स्कूल का प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सकेगा।
कॉलेज परिसर में दिनभर चले विभिन्न कार्यक्रमों में शहर के करीब 4 हजार लोगों ने भाग लिया।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।