समाज समूहों के सुसंयोजन से मिलकर बनता है। हर वैश्य सामाजिक समूह का भाईचारा, सौहार्द, सामंजस्य और समृद्धि पूरे वैश्य समाज को आगे ले जाता है।
खंडेलवाल वैश्य समाज का नाटाणी समुदाय भी आपस में भाईचारा, सौहार्द, सामंजस्य और समृद्धि के लिए सामूहिक प्रयास करता रहता है।
अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति ने जयपुर के नाटाणी परिवारों के लिए बानीपार्क स्थित खंडाका हाउस में लहरिया महोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन किया।
महोत्सव की शुरुआत दोपहर को लहरिया कैटवॉक, श्रेष्ठ लहरिया परिधान, एकल नृत्य प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता के साथ हुई।
शाम को मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवी जीण माता की सामूहिक 251 दीपों से महाआरती के साथ हुई। उसके बाद नाटाणी परिवार के प्रतिभावान व्यक्तियों और वरिष्ठ वृद्धजनों का सम्मान किया गया।
अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी और कार्यक्रम संयोजक सुधीर नाटाणी ने बताया कि एक परिवार एक पौधा अभियान के तहत समाज के लोगों को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके तहत मैट्रो हॉस्पिटल की तरफ से पौधों का वितरण किया गया। नाटाणी परिवार की 102 वर्ष पूरे कर चुके मगना देवी का बहुमान किया गया। लहरिया कार्यक्रम के पुरस्कार मगनी देवी और प्रतिभावान पुरस्कार नरेश अग्रवाल, शिव शक्ति पॉलिमर्स की तरफ से दिए गए।
नाटाणी परिवार के कार्यक्रम में खंडेलवाल वैश्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों सहित भाजपा नेता चंद्रमोहन बटवाड़ा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, के वी जी आई टी के सोहन लाल तांबी, भारतीय व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य और जयपुर व्यापार संघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल सहित विनय कुमार गुप्ता, ताराचंद नाटाणी, पार्षद अरविंद मेठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ बारिश की फुहारों के बीच फिर से मिलने के वादे के साथ नाटाणी परिवार का समारोह सम्पन्न हुआ।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।