अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, भीलवाड़ा के सौजन्य से स्थानीय आनन्द धाम हवेली मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता “नटखट कान्हा – सलोनी राधा” का रंगारंग आयोजन हुआ। क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी की अध्यक्षता तथा क्लब के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुमन सुरेश सोनी व जिलाध्यक्ष डॉ. चेतना जागेटिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई ।
अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, भीलवाड़ा के जिला धर्म प्रचार- प्रसार सचिव एवं आनन्द धाम हवेली मन्दिर मुख्य ट्रस्टी सुमन बाहेती के साथ कार्यक्रम संयोजक क्लब के जिला क्रीड़ा सचिव रेणु
राजेश कोगटा ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 6 महिने से 5 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों और 6 वर्ष से 12 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों में हुई । दोनों वर्गों में प्रथम पांच – पांच स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार भेंट किये गये तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को खिलोने एवं चॉकलेट भेंट की गई।
अपने उद्बोधन में अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी एवं श्रीमती डॉ. सुमन सोनी ने कहा कि कृष्ण रूप में सजे संवरे नन्हें बालक बालिकाओं को देख कर लग रहा है जैसे आनन्दधाम मन्दिर भीलवाड़ा मथुरा वृन्दावन बरसाना बन गया हो।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल व विशिष्ठ अतिथि के रूप में क्लब के जिला पदाधिकारी सीमा दिनेश बिड़ला, सुनिता मनीष पलोड़, शोभा रमेश नुवाल एवं रामचन्द्र मून्दड़ा तथा मीनू झंवर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आनन्द धाम हवेली मन्दिर ट्रस्ट द्वारा सभी अतिथियों का उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। निर्णायक मंडल ने विजेताओं का निर्णय प्रतिभागियों की वेशभूषा व अभिव्यक्ति के आधार पर किया। राधे चांडक ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कृष्ण भक्तजनों का आभार कार्यक्रम संयोजक क्लब के जिला क्रीड़ा सचिव रेणु राजेश कोगटा ने व्यक्त किया।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।