दीपावली उत्साह, स्नेह और मिलन का त्यौहार होता है। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने पंडित जी से विधि विधान के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, और परम आदरणीय भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना करवाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल गोयल ने सभी अग्रबंधुओं को शुभकामनाएं दी।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार भूपेंद्र कंसल ने कहां कि यह खुशी की बात है कि सब लोग मिलकर दीपावली मना रहे है।
दिल्ली प्रदेश उत्तर पश्चिम के अध्यक्ष नत्थुराम जैन ने कहां कि यह खुशी की बात है कि दिल्ली के अग्र बंधु मिलकर दीपावली मना रहे है। उन्होंने कामना की कि भगवान अग्रसेन जी अग्रवाल समाज को तरक्की देवे।
दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष निरुपमा गुप्ता ने देश विदेश में रहने वाले अग्रवाल बंधुओं को शुभकामनाएं दी। महिला महामंत्री प्रेरणा अग्रवाल ने आशा व्यक्त की कि दीपावली पर हम ऐसे ही मिलते रहे।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने बताया कि दुबई प्रवास के दौरान अग्रवाल समाज बंधुओं का आतिथ्य काबिले तारीफ है। उन्होंने जानकारी दी कि दुबई में दुबई के समाज बंधुओं ने वहां होटल में अग्रवाल समाज बंधुओं को निशुल्क सेवा देने का वादा किया।
प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुषा गुप्ता सहित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, दिल्ली प्रदेश दक्षिण पूर्व महामंत्री अधिवक्ता प्रभात अग्रवाल, अनुज गुप्ता, सह कार्यालय मंत्री सुरेश गुप्ता, कार्यालय प्रबंधक लव गुप्ता आदि ने भी दीप प्रज्वलित कर और प्रसाद वितरित कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।