उमंग, स्नेह और सौहार्द के दीपावली उत्सव की देश दुनिया के खंडेलवाल सहित वैश्य समाज में उत्साह है। जयपुर की श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला भी दीपावली उत्सव के दौरान जयपुर में स्नेह मिलन और अन्नकूट प्रसादी का आयोजन कर रहा है।
29 अक्टूबर को अजमेर रोड पर पुरानी चुंगी स्थित सामुराई पीकॉक गार्डन में आयोजन हो रहे इस दीपावली स्नेह मिलन समारोह में मनमोहक झाकियां भी समाजसदों को आकर्षित करेगी।
संगठन के उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि खंडेलवाल समाज के इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यू डेंट हॉस्पिटल एंड रिसर्च हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर राजेश गुप्ता होंगे।
प्रमुख समाज सेवी राजीव कट्टा, हेमंत गुप्ता, वेदप्रकाश सामरिया, कमलेश खंडेलवाल कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि होंगे।
श्री वैश्य गरिमा मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी माधव बिहारी खंडेलवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शिव हनुमान सेवा समिति, निर्माण नगर के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार जसोरिया कार्यक्रम का संयोजन करेंगे।
खंडेलवाल समाज का आयोजित हो रहे इस प्रमुख दिवाली स्नेह मिलन और अन्न कूट समारोह में सुविरा अस्पताल के निदेशक डॉक्टर राजीव गुप्ता के साथ डॉक्टर विकास गुप्ता, डॉक्टर नीतिका गुप्ता, डॉक्टर निखिल अटोलिया, डॉक्टर कोमल बंसल, एस एन गुप्ता, राहुल एंटरप्राइजेज के राहुल खंडेलवाल, ग्लोरियस स्वीट एवं केटर्स के कौशल शर्मा और लक्ष्मी लिबास के उमेश ताम्बी विशेष रुप से आमंत्रित है।
श्री खंडेलवाल वैश्य विकास समिति, सोडाला के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि व्यवस्था के लिए कूपन के जरिए ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश होगा। हालांकि कूपन समाजसदों को निशुल्क वितरित किए जा रहे है।
अध्यक्ष योगेश चंद झालानी और मंत्री प्रकाश चंद गुप्ता ने बताया कि महिला मंडल की अध्यक्ष उमा खंडेलवाल, युवा मंडल के मंडल, मुख्य सलाहकार गिरधारी लाल खंडेलवाल, विधि सलाहकार एडवोकेट शैलेंद्र खंडेलवाल, वित्तीय सलाहकार गिरधारी लाल खंडेलवाल, सामाजिक सलाहकार योगेन्द्र गुप्ता और तकनीकी सलाहकार राकेश गुप्ता सहित कई समाजसद और समाज कार्यकर्ता खंडेलवाल समाज के इस भव्य दीपावली स्नेह मिलन और अनुकूट समारोह में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।