पिंक सिटी जयपुर के अग्रवाल समाज के अग्रणी संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जयपुर आज शाम दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन करेगा।
जयपुर के अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल क्षेत्र के एसोसिएशन भवन में आज शाम को भव्य दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
महामंत्री आलोक गुप्ता, युवा अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल और महिला अध्यक्ष अनुपमा गुप्ता ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग स्नेह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे जबकि जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल अति विशिष्ट अतिथि होंगे।
समाज में आपसी स्नेह, एकता और भाईचारे को मजबूत करने के मकसद से आयोजित किए जा रहे जयपुर अग्रवाल समाज के दीपावली स्नेह मिलन समारोह में अग्रवाल समाज के गणमान्य लोग, व्यवसायी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले समाज बंधु शामिल होंगे।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जयपुर के सलाहकार महेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष शैलेश बुबना, संयोजक सूर्यकांत गाड़िया सहित संगठन के समर्पित सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।