भीलवाड़ा स्थित साधना मंदिर बाल निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, भीलवाड़ा ने इस वर्ष भी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया।
समारोह की अध्यक्षता साधना मन्दिर संस्था व सेवा सदन संस्था द्वारा संचालित अनेकों ट्रस्टों के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सीए अतुल सोमानी की अध्यक्षता में तथा स्वर्गीय रामजस जी सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा के निदेशक डॉ अशोक सोडाणी, अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी के मुख्य आतिथ्य तथा क्लब के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष डॉ. चेतना जागेटिया, सुनील जागेटिया के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।
संस्था सचिव सेवा निवृत्त वरिष्ठ शिक्षक श्री नन्दलाल सुवालका एवं अतिथियों ने झंडारोहण किया। संस्था प्रधानाध्यापिका अनिता वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्वाधीनता दिवस पर आयोजित समारोह में क्लब के जिला पदाधिकारी रामचन्द्र मून्दड़ा, पूर्व प्रधानाचार्य रामराय मून्दड़ा, पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रकाश टेलर एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विधालय के कक्षा एक से आठवीं तक के छोटे छोटे बच्चों ने पीटी, नृत्य, कविता पाठ करके सभी उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोहा। अपने उद्बोधन में सीए अतुल सोमानी ने सेवा सदन संस्था के द्वारा संचालित शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों की कई योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने विशेष तौर पर स्पोर्ट्स ग्राउंड खेल मैदान विकसित करने, गौशाला एवं नन्दी हाऊस पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा द्वारा स्कूल के सभी प्रतिभावान बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान क्लब के पदाधिकारीगण एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों के कर कमलों से हुआ।
इस अवसर पर विधालय के सभी गुरुजनों का भी सम्मान किया गया तथा सीए अतुल सोमानी, सचिव सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक नन्दलाल सुवालका, सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य राम प्रकाश टेलर, प्रधानाध्यापिका अनिता वर्मा को उपरणा व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ. अशोक सोडाणी एवं जिलाध्यक्ष डॉ. चेतना जागेटिया ने भी सम्बोधित किया।
संस्था प्रधानाध्यापिका अनिता वर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा एवं स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान भीलवाड़ा का बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु आभार व्यक्त किया तथा सभी अतिथियों का विधालय में पधारने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।