Skip to content
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स

शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स

cropped-images.jpeg
Primary Menu
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
शाइनिंग वैश्य & जैन टाइम्स TV
  • Home
  • Vaishya & Jain Times Window
  • खण्डेलवाल समाज की 319 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

खण्डेलवाल समाज की 319 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Shining Vaishya & Jain Times June 18, 2025
WhatsApp Image 2025-06-18 at 3.41.34 PM

 श्री खण्डेलवाल वैश्य एजुकेशनल ट्रस्ट, जयपुर की ओर से शैक्षणिक सत्र 2024-25 में राजस्थान एवं सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं तथा अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खण्डेलवाल समाज की प्रदेशभर की 319 मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। सम्मान समारोह खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वैशाली नगर में स्थित आर. बी. डंगायच ऑडिटोरियम में आयोजित किया गयाI

इस सम्मान समारोह के अतिथि पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक राजकुमार गुप्ता, वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. सुरेश गुप्ता एवं ट्रस्ट के संस्थापक आजीवन मुख्य संरक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी आत्मा राम गुप्ता रहे। ट्रस्ट के सांस्कृतिक मंत्री पंकज कट्टा तथा केवीजीआईटी की प्राचार्या डॉ. अंजु गुप्ता ने बताया की इन अतिथियों के साथ ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष सोहन लाल ताम्बी, अध्यक्ष प्रकाश चंद खण्डेलवाल, महामंत्री मुरारी लाल गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारियों ने प्रतिभाओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।

चयनित विद्यार्थियों का प्रत्येक कक्षा (प्रत्येक संकाय की 10वी एवं 12वीं) में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम तीन विद्यार्थियों को क्रमशः रु 11000 (प्रथम), रु 7100 (द्वितीय), रु 5100 (तृतीय) रु 2100 (चतुर्थ) एवं रु 1100 (पंचम) का नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। सिविल सर्विसेज में चयनित होने वाले अभ्यर्थी एवं सीएमए की परीक्षाओं में AIR 1-100 तक स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का भी सम्मान किया गया। कट्टा के अनुसार कुल पुरस्कार दस लाख उन्तीस हज़ार रुपए की राशि के प्रदान किए गए।

ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चंद खण्डेलवाल ने अपने स्वागत भाषण में उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों का स्वागत किया एवं समाज के मेधावी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। ट्रस्ट के महामंत्री श्री मुरारी लाल गुप्ता ने अपने संबोधन में संस्था द्वारा संचालित केवीजीआईटी में अध्ययन करने वाली छात्राओं को दी जा रही स्कालरशिप की विस्तृत जानकारी साझा की।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ (श्रीमती) अंजु गुप्ता ने कॉलेज की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों की जानकारी देते हुए महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण के साथ रोजगारोन्मुखी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कॉलेज में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों तथा कोर्सेज के बारे में बताया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री सोहन लाल ताम्बी ने समाजबंधुओं के समक्ष ट्रस्ट की भावी योजनाओं की जानकारी दी।
इस प्रतिभा सम्मान समारोह में हरि मोहन डंगायच, ओम प्रकाश डंगायच, नारायण लाल बड़ाया, गोविन्द शरण धामानी, कृष्ण मोहन खण्डेलवाल, लल्लू राम मोदी, हनुमान सहाय गुप्ता, सुभाष चंद गुप्ता, राम शरण खूंटेटा, मदन लाल खण्डेलवाल, शम्भू दयाल गुप्ता, मोहन लाल गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, राम रतन घीया, सतीश गुप्ता, कृष्ण अवतार बाजरगान के साथ ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी तथा भारी संख्या में खण्डेलवाल समाजबंधु उपस्थित रहे।

मंच संचालन श्री सत्य नारायण गुप्ता के द्वारा किया गयाI कार्यक्रम के अंत में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन खण्डेलवाल ने धन्यवाद् दियाI

Author

  • Shining Vaishya & Jain Times
    Shining Vaishya & Jain Times

    शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।

About The Author

Shining Vaishya & Jain Times

शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।

See author's posts

Share Shining Veshya Times
Tags: EducationalSupport GirlsEducation ImpotanceofEducation KhandelwalSamaj ShriKhandelwalVaishyaEducationalTrust VaishyaSamaj

Post navigation

Previous: रुकमणी देवी खूंटेटा का हुआ देवलोकगमन
Next: खंडेलवाल समाज का 115 वाँ अविवाहित युवक – युवती परिचय सम्मलेन 22 जून को होगा जयपुर के वैशाली नगर में।

Related Stories

WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.23.31 PM

अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति द्वारा 22 फरवरी को भरतपुर में 134 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।

Shining Vaishya & Jain Times February 10, 2026
WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.10.08 PM

संपूर्ण बनिया समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 7 मार्च को। आयोजक सदस्य विकास ने दावा किया कि सारे बायोडाटा होंगे वेरिफाइड।

Shining Vaishya & Jain Times February 9, 2026
WhatsApp Image 2026-02-05 at 10.48.29 AM

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के सानिध्य में 91 मरीजों की हुई मोतियाबिंद की जांच, 37 लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया चयन

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026

You may have missed

WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.23.31 PM

अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति द्वारा 22 फरवरी को भरतपुर में 134 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।

Shining Vaishya & Jain Times February 10, 2026
WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.10.08 PM

संपूर्ण बनिया समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 7 मार्च को। आयोजक सदस्य विकास ने दावा किया कि सारे बायोडाटा होंगे वेरिफाइड।

Shining Vaishya & Jain Times February 9, 2026
WhatsApp Image 2026-02-05 at 10.48.29 AM

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के सानिध्य में 91 मरीजों की हुई मोतियाबिंद की जांच, 37 लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया चयन

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026
WhatsApp Image 2026-02-04 at 2.00.37 PM

स्वर्गीय रामचरण लाल गर्ग की स्मृति में सबलगढ़ में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर।

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
Copyright © All rights reserved with Shining Times News Media (www.ShiningTimesNews.Com) (Talk at 9116119227/766555-1947) | MoreNews by AF themes.