वैश्य समाज के लिए चुनौती बने समाज के युवा युवतियों के लिए सुयोग्य जीवन साथी की तलाश का सफलतापूर्वक समाधान के लिए श्री खंडेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर सतत प्रयास कर रहा है।
संघ युवा युवतियों के लिए सुयोग्य जीवन साथी के चयन में भागीदार बनने के लिए अनवरत रूप से मासिक परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।
श्री खंडेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर ने खंडेलवाल अखंड मासिक परिचय शिविर की 117 वी कड़ी का खंडेलवाल वैश्य नवयुवक मंडल, चौमू के साथ चौमू शहर में आयोजित किया।
निःशुल्क परिचय शिविर का आयोजन श्री खण्डेलवाल वैश्य धर्म शाला, गढ़ प्रांगण, श्री गणेश मंदिर के पास, चौमू में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजन के संयोजक एवं श्री खंडेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कट्टा ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को जानकारी दी कि इस अवसर पर 150 समाज बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।
परिचय सम्मेलन में 50 से अधिक युवक-युवतियो ने मंच पर परिचय देते हुए बायोडाटा का आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री खंडेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर के अध्यक्ष अनिल बडाया, महासचिव अनिल लोहिया, उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता एवं खण्डेलवाल नवयुवक मण्डल, चौमू के अध्यक्ष जुगल किशोर डंगायच, महामंत्री वीरेंद्र खण्डेलवाल उपाध्यक्ष विनोद झालानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।