माहेश्वरी समाज की प्रमुख प्रतिनिधि सभा में से एक श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर की असाधारण विशेष सभा 14 दिसम्बर को होगी।
अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने सभा के लिए आजीवन सदस्यों को आमंत्रण जारी कर कहां है कि 500 से अधिक सदस्यों के लिखित प्रतिवेदन पर इस असाधारण विशेष सभा का आयोजन किया जा रहा है।
श्री माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर में होने वाली इस असाधारण सभा की शुरुआत भगवान महेश की पूजा अर्चना और आसन ग्रहण से होगी। उसके बाद प्रबंध कार्यकारिणी ने 12 नवंबर को जो सुझाव स्वीकार किए थे उनपर चर्चा होगी।
सभा से पहले 11 बजे सदस्यों के लिए भोजन प्रसादी होगी। गौरतलब है कि श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, पुष्कर की वृंदावन, हरिद्वार, बद्रीनाथ, नाथद्वारा, चारभुजा, रामदेवरा, जतीपुरा गोवर्धन, नासिक, जोधपुर, जगन्नाथपुरी और अयोध्या में शाखाएं है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।