Skip to content
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स

शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स

cropped-images.jpeg
Primary Menu
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
शाइनिंग वैश्य & जैन टाइम्स TV
  • Home
  • Vaishya & Jain Times Window
  • श्री अग्रवाल जेसीस, उज्जैन आयोजित करेगा भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन।

श्री अग्रवाल जेसीस, उज्जैन आयोजित करेगा भव्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन।

Shining Vaishya & Jain Times December 13, 2025
WhatsApp Image 2025-12-13 at 10.38.07 AM

हर समाज की तरह अग्रवाल समाज में भी समय पर युवा युवतियों का सुयोग्य साथी से विवाह एक चुनौती बन गया है। कई युवा युवतियां कैरियर की दौड़ में विवाह की सही उम्र को पार कर जाते है जिससे ना केवल उनका वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक असर होता है बल्कि पारिवारिक और सामाजिक तानाबाना भी प्रभावित होता है।

सामाजिक संस्कारों का युवा युवतियों में सही प्रवाह नहीं होने से अंतर्जातीय विवाह की घटनाओं से भी अन्य समाजों की तरह अग्रवाल समाज भी चुनौतियों का सामना कर रहा है। इन सभी चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए देश के कई अग्रवाल संगठन सामाजिक युवा युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलनों के आयोजन कर रहे है।

इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के उज्जैन के श्री अग्रवाल जेसीस संगठन भी अखिल भारतीय अग्रवाल युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। 20 और 21 दिसंबर को उज्जैन के रामघाट मार्ग स्थित शगुन शहनाई गार्डन में अग्रवाल समाज का छठा अखिल भारतीय युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।

युवा युवतियों को सामाजिक परिचय सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए आकर्षक उपहारों का भी वितरण किया जाएगा। मेगा लक्की ड्रा के जरिए विजेताओं को 43 इंची कलर टीवी, वी आई पी ट्राली बैग, मिक्सर, डिनर सेट, चांदी के सिक्कों के साथ दस अन्य उपहार भी दिए जाएंगे। उपहार पाने के लिए युवा युवतियों का खुद का उपस्थित रहना अनिवार्य है। युवक युवतियों के उपस्थित नहीं रहने पर अभिभावकों को उपहार नहीं दिए जाएंगे।

श्री अग्रवाल पंचायत न्यास, ट्रस्टी जयकिशन अग्रवाल, पूर्व ट्रस्टी कैलाश मित्तल और ट्रस्टी संजय अग्रवाल सी ए के संरक्षण में होने वाले इस छठे भव्य अखिल भारतीय अग्रवाल युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन को सफल बनाने में समाज के कार्यकर्ता और समाजनेता तन मन और धन से जुट गए है।

श्री अग्रवाल जेसीस के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, सचिव मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता सहित कार्यकारिणी के सान्निध्य में वैवाहिक परिचय सम्मेलन के अध्यक्ष जगदीश गोयल, संयोजक विजय अग्रवाल और स्वागताध्यक्ष आर के डवलपर्स के राकेश अग्रवाल छठा अखिल भारतीय अग्रवाल युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन को भव्य और लक्ष्यगामी बनाने में जुट गए है।

महेश अग्रवाल और राजेश अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए पंजीयन प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे है। वहीं अजीत मंगलम सम्मेलन समन्वयक, कोहिनूर बंसल और प्रतीक बंसल सम्मेलन स्थल प्रभारी, सुनील अग्रवाल और अजय गर्ग टूर प्रभारी, तरुण अग्रवाल और मनोहर गर्ग जनसंपर्क, इंद्रेश अग्रवाल और दीपेश अग्रवाल विज्ञापन प्रभारी, आयुष अग्रवाल सहसंपादक और राजेंद्र मित्तल कार्यालय अधिकारी का जिम्मा संभाल रहे है।

अग्रवाल सहित वैश्य और जैन समाज में सकारात्मक विचारधाराओं को प्रेरित करने के लिए सतत प्रयासरत शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स ने उज्जैन में होने वाले छठे अखिल भारतीय अग्रवाल युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन की प्रगति जानने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से बातचीत की।

आयोजक श्री अग्रवाल जेसीस के सचिव मोहित अग्रवाल ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि वैवाहिक परिचय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अग्रवाल समाज के लोगों के बीच आपस में परिचय बढ़े साथ ही समाज के बच्चों के संबंध में हो रही देरी खत्म हो। मोहित अग्रवाल ने बताया कि युवा युवतियों में सामाजिक कार्यक्रमों के प्रति कम हो रहे लगाव को देखते हुए उन्हें इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने के लिए लक्की ड्रा की व्यवस्था रखी है। उन्होंने बताया कि वैवाहिक सम्मेलन के लिए 350 से अधिक युवक युवतियों के पंजीयन सफलतापूर्वक कर लिया है। 

आयोजक श्री अग्रवाल जेसीस के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि आजकल समाज में युवा युवतियों के वैवाहिक संबंध बनाने वाले मध्यस्थ कम होते जा रहे है। ऐसे में सामाजिक संगठनों की और से होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने बताया कि संगठन के जरिए हर दो साल में होने वाले इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन की बदौलत 40 50 रिश्ते सफलतापूर्वक हो जाते है। 

उज्जैन में होने वाले अखिल भारतीय अग्रवाल युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन के आयोजक संगठन श्री अग्रवाल जेसीस के अध्यक प्रतीक अग्रवाल ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि सम्मेलन से पहले देश विदेश से अग्रवाल समाज की विवाह योग्य युवक युवतियों के बायोडेटा मंगाकर उन्हें पुस्तिका में प्रकाशित करते है। फिर दो दिवसीय वैवाहिक सम्मेलन में उन युवक युवतियों का आपस में परिचय करवाते है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को सम्मेलन में आमंत्रित करने का उनका संगठन प्रयास कर रहा है। 

संरक्षक ट्रस्टी जयकिशन अग्रवाल ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि पहले बड़े बुजुर्ग लोगों की बात पर ही समाज में संबंध हो जाते थे। अब सभी मध्यस्थ भी खत्म हो गए है। कोई भी वैवाहिक संबंध में गारंटी नहीं लेना चाहता है। इसमें बुराई के अलावा कुछ भी नहीं मिलता है। ऐसे में सामाजिक संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ट्रस्टी जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि उनके संगठन के प्रयास से हर सम्मेलन के बाद 50 से अधिक वैवाहिक संबंध स्थापित हो जाते है। इस बार भी 5 रोके तो सम्मेलन से पहले ही तय हो गए है। 

Author

  • Shining Vaishya & Jain Times
    Shining Vaishya & Jain Times

    शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।

About The Author

Shining Vaishya & Jain Times

शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।

See author's posts

Share Shining Veshya Times
Tags: #AkhilBhartiyaAgarwalYuvakYuvatiVaivahikParichaySammelan AgarwalSamaj InterCasteMarriage MadhyaPradesh RamghatMarg ShagunShehnaiGarden ShriAgarwalJayceesUjjain SocialOrganization Ujjain VaishyaSamaj

Post navigation

Previous: मयंक अग्रवाल का हुआ बैकुण्ठवास।
Next: माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर की असाधारण बैठक होगी कल।

Related Stories

WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.23.31 PM

अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति द्वारा 22 फरवरी को भरतपुर में 134 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।

Shining Vaishya & Jain Times February 10, 2026
WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.10.08 PM

संपूर्ण बनिया समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 7 मार्च को। आयोजक सदस्य विकास ने दावा किया कि सारे बायोडाटा होंगे वेरिफाइड।

Shining Vaishya & Jain Times February 9, 2026
WhatsApp Image 2026-02-05 at 10.48.29 AM

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के सानिध्य में 91 मरीजों की हुई मोतियाबिंद की जांच, 37 लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया चयन

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026

You may have missed

WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.23.31 PM

अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति द्वारा 22 फरवरी को भरतपुर में 134 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।

Shining Vaishya & Jain Times February 10, 2026
WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.10.08 PM

संपूर्ण बनिया समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 7 मार्च को। आयोजक सदस्य विकास ने दावा किया कि सारे बायोडाटा होंगे वेरिफाइड।

Shining Vaishya & Jain Times February 9, 2026
WhatsApp Image 2026-02-05 at 10.48.29 AM

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के सानिध्य में 91 मरीजों की हुई मोतियाबिंद की जांच, 37 लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया चयन

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026
WhatsApp Image 2026-02-04 at 2.00.37 PM

स्वर्गीय रामचरण लाल गर्ग की स्मृति में सबलगढ़ में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर।

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
Copyright © All rights reserved with Shining Times News Media (www.ShiningTimesNews.Com) (Talk at 9116119227/766555-1947) | MoreNews by AF themes.