दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने अग्रोहा में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले भगवान अग्रसेन जन्मोत्सव का निमंत्रण दिया।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग एवं राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल के साथ संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके दिल्ली आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस भेंट वार्ता में मुख्यमंत्री को अग्रवाल सम्मेलन के स्वर्ण जयंती वर्ष (1975-2025) के उपलक्ष्य में 20, 21 एवं 22 सितंबर 2025 को पितृ भूमि अग्रोहा पर आयोजित होने वाले भगवान अग्रसेन जन्मोत्सव एवं श्री अग्र-भागवत कथा का निमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अग्रोहा में निर्माणाधीन कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी जी के मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।