वैश्य समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है समाज क युवा – युवतियों के लिए सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश करना। इस चुनौती से निपटने के लिए श्री खंडेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर ने अनवरत मासिक परिचय और संवाद सम्मेलन का अद्भुत अभियान चलाया हुआ है।
इस रविवार, यानी 20 जुलाई को श्री खंडेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर ने श्री खंडेलवाल वैश्य समाज विकास सेवा समिति, करधनी – गोविंदपुरा के साथ 116 वां परिचय और संवाद सम्मेलन का आयोजन किया।
श्री खंडेलवाल वैश्य जागृति संघ, वैशाली नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और परिचय सम्मेलन अभियान के संयोजक अशोक कट्टा ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि जयपुर के कालवाड़ रोड स्थित सांगा पैलेस मैरिज गार्डन में आयोजित हुए 116 वे निःशुल्क परिचय और संवाद कार्यक्रम में करीब 75 युवक युवतियों ने मंच पर अपना परिचय देते हुए भावी जीवन साथी के चयन हेतु बायोडाटा का आदान प्रदान किया।
अशोक कट्टा ने जानकारी दी कि इस आयोजन में 400 से अधिक समाज बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक रवि कुलवाल, जागृति संघ के अध्यक्ष अनिल बड़ाया, महासचिव अनिल लोहिया, करधनी – गोविंदपुरा समिति के अध्यक्ष अनिल बजरगान, महामंत्री श्याम ताम्बी सहित समाज के कई गण मान्य उपस्थित थे। समारोह में परिचय और संवाद अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले समाजसदों का बहुमान भी किया गया।
श्री खंडेलवाल वैश्य समाज विकास सेवा समिति, करधनी – गोविंदपुरा की महिला मंडल ने युवा – युवती परिचय सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई। महिला मंडल की हेमलता, स्नेह लोहिया, कल्पना खंडेलवाल, नीता बुसर, कृष्णा बाजरगान आदि ने सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय रही।….
श्री खंडेलवाल वैश्य समाज विकास सेवा समिति, करधनी – गोविंदपुरा के अध्यक्ष अनिल बाजरगान ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि इस तरह के सम्मेलन युवा युवतियों को अपने लिए योग्य जीवनसाथी तलाशने में मदद करते है। अनिल बाजरगान ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में समाज के तलाकशुदा युवा युवतियों को फिर से वैवाहिक जीवन की शुरुआत कराने में मदद करने का प्रयास किया गया।
श्री खंडेलवाल वैश्य समाज विकास सेवा समिति के महामंत्री श्याम ताम्बी ने शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स को बताया कि सम्मेलन के परिणाम सुखद रहे। उन्होंने अपील की कि समाज की दूसरी समितियां भी ऐसे युवा युवतियां परिचय सम्मेलनों का आयोजन करें।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।