Skip to content
शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स

शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स

cropped-images.jpeg
Primary Menu
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
शाइनिंग वैश्य & जैन टाइम्स TV
  • Home
  • Vaishya & Jain Times Window
  • जाने माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति कैसे हुई।

जाने माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति कैसे हुई।

Shining Vaishya & Jain Times June 4, 2025
WhatsApp Image 2025-06-04 at 5.06.16 PM

आज यानी ज्येष्ठ शुक्ल नवमी के दिन 5158 वर्ष पूर्व देश दुनिया में गौरवशाली रहे माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी।

माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति भगवान महेश के आशीर्वाद से हुई थी इसलिए भगवान महेश के नाम से समाज का नाम माहेश्वरी पड़ा। इसी लिए ही उत्पत्ति दिवस के दिन सभी माहेश्वरी भगवान महेश और मां पार्वती की आराधना कर खुद को धन्य मानते है।

पौराणिक कथा के अनुसार माहेश्वरी मूलतः क्षत्रिय समाज से थे। राजस्थान के खंडेला नगर के क्षत्रिय राजा खड़गल सेन को ऋषि आशीर्वाद पुत्र रत्न मिला। साथ ही ऋषियों ने राजा को सावचेत किया था कि वे अपने पुत्र को 20 वर्ष की आयु तक उत्तर दिशा में नहीं जाने दे। लेकिन राजा का पुत्र सुजान सिंह भूलवश शिकार करने के लिए अपने 72 उमरावों के साथ उत्तर दिशा में चले गये। यहीं नहीं, उन्होंने उस दिशा में तपस्या कर रहे सप्तऋषियों की तपस्या को भंग कर दिया। तभी सप्त ऋषियों ने राजा सहित उनके 72 उमराव को शाप दे दिया था जिससे वे सभी पत्थर बन गए थे।

इस दुखद घटना का पता चलते ही राजा सुजान सिंह की रानी चंद्रावती उनके साथ 72 उमरावों की पत्नियों को लेकर सप्तऋषि की शरण में पहुंची। ऋषि ने रानी चंद्रावती को पत्थर बने राजा और उनके 72 उमरावों को शाप मुक्त कराने के लिए भगवान महेश के अष्टाक्षर मंत्र का जाप करने को कहा।

रानी और उमरावों की पत्नियों की साधना से प्रसन्न होकर भगवान महेश सपत्नीक मां पार्वती के साथ प्रकट हुए।

भगवान महेश ने सभी को शाप मुक्त कर हिंसा का रास्ता छोड़ व्यापार का वैश्य धर्म धारण करने का आदेश दिया।

शाप मुक्त होने के बाद भी उमरावों और राजा के हाथों से हथियार नहीं छुटे। इसपर भगवान महेश ने कहा कि राजस्थान के सीकर के पास सूर्यकुण्ड में स्नान करों। सूर्यकुण्ड में स्नान करते ही सभी के हथियार पानी में गल गए। उसी दिन से उस चमत्कारी कुंड की जगह लोहागढ़ नाम से प्रसिद्ध हुई जहां माहेश्वरी लोग श्रद्धा से स्नान कर भगवान महेश की प्रार्थना करते है।

योगी प्रेमसुखानंद माहेश्वरी की पुस्तक ‘माहेश्वरी वंशोपत्ति एवं संक्षिप्त इतिहास’ के अनुसार
भगवान महेश और मां पार्वती की कृपा से राजा सहित 72 क्षत्रिय उमरावों को पुनर्जीवन मिला था वो तिथि थी 3133 ईसवी पूर्व युधिष्ठिर संवत 9 के ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी। इसी लिए आज से 5158 साल पहले जन्म हुए माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस के रूप में हर साल ज्येष्ठ शुक्ल नवमी को प्रत्येक माहेश्वरी धूमधाम से महेश नवमी पर्व को मनाता है। गांव शहर में बने छोटे हो या बड़े हर माहेश्वरी संगठन इस दिन रंगारंग कार्यक्रम और सामूहिक भोज का आयोजन कर माहेश्वरी 72 गोत्र के माहेश्वरी समाज को एकता और भाईचारे के सूत्र में बंधे रखते है।

जन्म-मरण विहीन एक ईश्वर भगवान महेश में आस्था रखना और मानव मात्र के कल्याण की कामना करना माहेश्वरी धर्म का प्रमुख सिद्धांत है। माहेश्वरी समाज सत्य, प्रेम और न्याय के पथ पर चलता है। कर्म करना, प्रभु का नाम जपना है, मानव, जीव सहित पर्यावरण की निस्वार्थ सेवा करना हर माहेश्वरी अपना धर्म मानता है। आज तकरीबन देश के हर राज्य शहर में माहेश्वरी बसे हुए हैं और अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।

Author

  • Shining Vaishya & Jain Times
    Shining Vaishya & Jain Times

    शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।

About The Author

Shining Vaishya & Jain Times

शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स भारत की प्रमुख न्यूज मीडिया संस्थान शाइनिंग टाइम्स न्यूज मीडिया का सामाजिक वेंचर है। शाइनिंग वैश्य एवं जैन टाइम्स देश दुनिया के माहेश्वरी, अग्रवाल, खंडेलवाल, गुप्ता, पोरवाल आदि वैश्य समाज और जैन समाज का प्रमुख ऑन लाइन न्यूज और व्यूज़ प्लेटफार्म है।

See author's posts

Share Shining Veshya Times
Tags: Dharmik MaheshNavamiParv MaheshwariSamaj VaishyaSamaj

Post navigation

Previous: पीसांगन माहेश्वरी समाज ने हरिद्वार में मनाई महेश नवमी
Next: देश के विभिन्न कोनों में आयोजित हुआ महेश महोत्सव

Related Stories

WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.23.31 PM

अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति द्वारा 22 फरवरी को भरतपुर में 134 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।

Shining Vaishya & Jain Times February 10, 2026
WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.10.08 PM

संपूर्ण बनिया समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 7 मार्च को। आयोजक सदस्य विकास ने दावा किया कि सारे बायोडाटा होंगे वेरिफाइड।

Shining Vaishya & Jain Times February 9, 2026
WhatsApp Image 2026-02-05 at 10.48.29 AM

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के सानिध्य में 91 मरीजों की हुई मोतियाबिंद की जांच, 37 लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया चयन

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026

You may have missed

WhatsApp Image 2026-02-10 at 2.23.31 PM

अग्रवाल परिचय सम्मेलन समिति द्वारा 22 फरवरी को भरतपुर में 134 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।

Shining Vaishya & Jain Times February 10, 2026
WhatsApp Image 2026-02-07 at 12.10.08 PM

संपूर्ण बनिया समाज का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन 7 मार्च को। आयोजक सदस्य विकास ने दावा किया कि सारे बायोडाटा होंगे वेरिफाइड।

Shining Vaishya & Jain Times February 9, 2026
WhatsApp Image 2026-02-05 at 10.48.29 AM

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के सानिध्य में 91 मरीजों की हुई मोतियाबिंद की जांच, 37 लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया चयन

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026
WhatsApp Image 2026-02-04 at 2.00.37 PM

स्वर्गीय रामचरण लाल गर्ग की स्मृति में सबलगढ़ में आयोजित हुआ चिकित्सा शिविर।

Shining Vaishya & Jain Times February 5, 2026
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
  • Home
  • अग्रवाल – खंडेलवाल- गुप्ता टाइम्स
  • माहेश्वरी टाइम्स
  • जैन टाइम्स
  • वैश्य एवं जैन शुभविवाह
  • शाइनिंग वैश्य & जैन रत्न
  • सामाजिक संगठन
  • धर्म – कर्म – पुण्य
  • Celebrations
  • शोक संवेदना संदेश
  • Send Your Query
  • About Shining Vaishya & Jain Times
  • शाइनिंग टाइम्स मीडिया फ्रेंड्स क्लब से जुड़े
  • शाइनिंग वैश्य और जैन टाइम्स से जुड़े
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • home
Copyright © All rights reserved with Shining Times News Media (www.ShiningTimesNews.Com) (Talk at 9116119227/766555-1947) | MoreNews by AF themes.